विधायक के निजी चालक जयचंद मेहता का असमय निधन, कम उम्र में टूट गया परिवार पर दुखों का पहाड़
पलामू : जिले के पांकी से एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है। पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता के निजी चालक जयचंद मेहता का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार जयचंद मेहता बीते कुछ दिनों से बीमार थे और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। कम समय की बीमारी के बाद इस तरह से उनका जाना सभी के लिए बेहद दुखद है। जयचंद मेहता अपने तेज-तर्रार, मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। कम उम्र में ही उनके असमय निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि उन्होंने न सिर्फ एक चालक बल्कि एक सच्चे साथी को खो दिया है। कई वर्षों से वे विधायक जी के साथ जुड़कर ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज गुरतूरी अमानत घाट पर किया गया, जिसमें विधायक जी स्वयं उपस्थित रहे। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जयचंद मेहता का जाना परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
रिपोर्टर : अमित शर्मा

No Previous Comments found.