सतबरवा सीओ ने औरंगा नदी से बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त
पलामू - जिले के सतबरवा सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने शुक्रवार को पोंची पंचायत के लेदवाखांड औरंगा नदी से अवैध बालू उठाते हुए एक ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है। वही बताया जाता है कि एक ट्रैक्टर डाला छोड़ बीच नदी से इंजन लेकर फरार हो गया। श्री तिर्की ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रैक्टर पकड़ा गया है। पुलिस को निर्देश दिया कि ट्रैक्टर पर कार्रवाई कर खनन विभाग को सूचना दें ताकि अवैध बालू ढुलाई रोकी जा सके।
सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की क्या कहा
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध रूप से कार्य कर करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा ट्रैक्टर को जप्त कर सतबरवा थाना लाया गया जिसके ऊपर आगे की कारवाई किया जा रहा है।
रिपोर्टर - विक्रम यादव

No Previous Comments found.