सार्वजनिक भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा
पलामू : सतबरवा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत धावाडीह बगीचा में कुछ लोगों ने अपना खौफ जमाकर सरकारी जमीन पर अपना निजी कार्य करने को लेकर अवैध तरीके से कब्जा जमा रहा है।
क्या बोले सामाजिक कार्यकर्ता अशोक यादव
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इसकी शिकायत हम सभी मिलकर सतबरवा प्रखंड में शिकायत किए थे। जो कि अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की के द्वारा भूमि पर मापी कर पोल खंभा लगाया गया था उसके बाद भी कुछ लोग अपना गलत तरीके से कब्जा जमाए हुए हैं।
इस बात से स्पष्ट होता है कि कभी भी सारी विधि व्यवस्था फेल हो सकती है।
अभी भी इस भूमि पर जो कब्जा जमाए हुए हैं उन सभी का नाम इस प्रकार है -
विकाश राम, सतेंदर राम ने अपना कार्य के लिए डस्ट गिरवाकर कब्जा जमाने का काम कर रहा है वहीं जीतेश्वर बैठा नया गुमटी , ईश्वरी राम होटल,चिंटू सागर करकट लगाकर होटल, बिनोद रजक गुमटी लगाकर खौफ जमाने में लगे हैं। जबकि ये भूमि सार्वजनिक पूजा पाठ के लिए रखा गया है।
वही पूर्व मुखिया के द्वारा भी कुछ जमीन पर सामग्री रख रखाव में उपयोग किया जा रहा था लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला तत्काल उस स्थान में रखे हुए बालू को हटवा दिया गया ।
हैरान करने वाली बात
बड़ी बात तो ये है कि नापी के समय कई लोगों का घर भी सरकारी जमीन पर ही पड़ता गया था।जो जून में ही अंचल अधिकारी के उपस्थिति में नापी कर पिलर गाड़ (गढ़वा) दिया गया था लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अभी वर्तमान में अंचल अधिकारी से फोन पर बात करने की कोशिश किया लेकिन फोन रिसीव नहीं किए और ना तो कोई अभी तक उनकी तरफ से जवाब आया।
तब सतबरवा सीईओ के द्वारा किसी प्रकार से कोई जवाब नहीं आने पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी से बात कर उन्हें इस मामले पर अवगत कराया।
थाना प्रभारी के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि देखते हैं हम सीओ साहब से बात करके और हम लोग आते हैं तब देखते हैं कहां क्या दिक्कत है सुव्यस्थित तरीके से किया जाएगा।
रिपोर्टर : विक्रम यादव
No Previous Comments found.