ग्राम कसमार पंचायत में आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए 200 kg महुआ विनिष्टिकरण किया गया
तरहसी : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी कर तरह से सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को तरहसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अंतर्गत ग्राम कसमार एवं बगला में अवैध रूप से रखे गए करीब 200 किलो जावा महुआ का विनष्टीकरण किया। बताया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाने को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।
थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में पुलिस बल ने दोनों गांवों में छापेमारी की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बनाने की सामग्री के रूप में रखे गए जावा महुआ को जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक पर्व पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अवैध शराब बनाने या बेचने जैसी गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे।
इस कार्रवाई से ग्रामीणों में भी प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। पुलिस की ओर से बताया गया कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। दुर्गा पूजा को लेकर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा

No Previous Comments found.