पलामू-डीसी-एसपी ने छत्तरपुर व सदर अनुमंडल के विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
पलामू - जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को छत्तरपुर अनुमंडल अंतर्गत नव युवक संघ रामगढ़,ओम शांति संघ बारा,छत्तरपुर बाजार स्थित मां शक्ति संघ,शिव शक्ति मंच खाटिन,नव युवक संघ खाटिन समेत पड़वा व नवाबज़ार के विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पंडालों की निर्माण,मार्ग व्यवस्था,सुरक्षा उपकरण,विद्युत व्यवस्था,प्रवेश व निकास द्वार,कार्यक्रम संचालन सहित अन्य विषयों पर अवलोकन किया।इस दौरान पूजा समितियों को पंडाल निर्माण में किसी भी भवन या सड़क से कम से कम 15–20 मीटर की दूरी बनाने तथा हाईटेंशन तार, रेलवे लाइन,ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली उपकरणों से 20–25 मीटर की दूरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।निर्माण और मार्ग व्यवस्था में ज्वलनशील/सिंथेटिक कपड़े के प्रयोग से बचने,प्रवेश और निकास हेतु अलग-अलग रास्ता सुनिश्चित करने,भीड़ नियंत्रण हेतु महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग कतार की व्यवस्था करने, रास्तों पर स्पष्ट दिशा सूचक चिन्ह लगाने का निर्देश दिया
रिपोर्टर - बिक्रम यादव
No Previous Comments found.