रजडेरवा में आदर्श दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया*

पलामू :  सतबरवा प्रखंड के राज्देरवा गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा सोमवार को माहा सप्तमी के शुभ अवसर पर दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापना व कलश यात्रा गाजे बाजे व श्रद्धा भक्ति के साथ घूम-धाम से निकाली गई।   कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे ने शिव मंदिर के प्रागंण से कलश लेकर राज्देरवा नदी स्थित  पहुंची। जहां पंडित जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार  मां गंगा की पूजा के उपरांत मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। जल भरने के बाद सभी भक्तजन माथे पर   कलश लेकर पुनः शिवमंदिर पहुंचे और कलशों को प्रतिष्ठापित किया गया। इसके बाद उपस्थित भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीतों में श्रद्धालुओं ने खूब झुमे। भक्ति गीतों से पुरा गांव भक्ति मय हो गया। मौके उपस्थित अध्यक्ष राजदेव मेहता सचिव नरेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मेहता उपसचिव रंजन चौधरी रामाशीष कुमार वासु वीरेंद्र मेहता मनदीप पंडित अश्विनी पंडित जी मंटू दीपक रोहित अखलेश शशिकांत

रिपोर्टर : विक्रम यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.