लेस्लीगंज के सांगबार में महिला की संदिग्ध हालात में हत्या,पुलिस जांच में जुटी
पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार पंचायत अंतर्गत कुंवर बांध टोला में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान लाखो देवी (35 वर्ष), पत्नी संजय भुइयाँ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतका का पुत्र प्रदीप भुइयाँ घर लौटने पर जब दरवाजा बंद पाया तो उसे संदेह हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर उसने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, एसआई विक्रमशिल,राजू मांझी एवं एएसआई अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ते की मदद से जांच शुरू की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति संजय भुइयाँ पिछले छह महीने से हिमाचल प्रदेश में काम कर रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
रिपोर्टर : अवध किशोर राय

No Previous Comments found.