सेलारी पंचायत में मां दुर्गा सेड का भूमि पूजन, ग्रामीणों ने दी चंदा राशि

पलामू : जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत सेलारी पंचायत स्थित महाकालेश्वर मंदिर के समीप नवमी के दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मां दुर्गा सेड का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से आगामी दुर्गा पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा सेड निर्माण कार्य 5 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। भूमि पूजन के दौरान उपस्थित सभी गांवों के ग्रामीणों ने अपनी-अपनी स्वेच्छा अनुसार चंदा राशि अर्पित कर आयोजन में सहयोग किया। बताया गया कि इस बार भव्य और आकर्षक दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी ग्रामीणों का सक्रिय योगदान रहेगा।
इस अवसर पर बजरंग सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष बालेश्वरी पांडे, सचिव कौशल शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, उप-कोषाध्यक्ष रामजन्म शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। वहीं, आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में अजय साव, पवन शर्मा, मनोज शर्मा, शलेश पांडेय, नीतीश कुमार, धर्मदेव राम, विजय महतो, चूल्हाई महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि मां दुर्गा का यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि गांव में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का भी माध्यम है। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि दुर्गा पूजा महोत्सव को शांति, सौहार्द और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। भूमि पूजन के साथ ही पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.