एक साथ दो प्राध्यापकों का विदाई सह सम्मान समारोह सम्पन्न
पांकी : पांकी प्रखंड के मजदूर किसान महाविद्यालय, डंडार कला हॉल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में एक साथ दो प्राध्यापकों को भावभीनी विदाई दी गई। अर्धशास्त्र के प्राध्यापक रामजन्म सिंह, जिन्होंने इंटर कॉलेज डंडार में 33 वर्षों तक सेवा दी, दोनों को फूल-माला, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, पेन, डायरी और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रामजन्म सिंह क्षेत्र में गरीब और असहाय छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में मदद करने और शिक्षा की अलख जगाने के लिए जाने जाते हैं। इन्हें उत्कृष्ट सम्मान और “सर्वश्रेष्ठ प्राध्यापक अवॉर्ड” भी मिल चुका है। उनके पढ़ाए हुए छात्र आज इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रशासनिक और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
इसी क्रम में समाजशास्त्र के प्राध्यापक हरिश्चन्द्र महतो को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने 29 वर्षों तक कॉलेज में अपनी सेवा दी। सत्यनिष्ठ और सौम्य स्वभाव के धनी महतो छात्रों के बीच दोस्ताना रिश्ते और अनुशासनप्रिय छवि के लिए जाने जाते थे। समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह, पूर्व सचिव डॉ. विंदेश्वरी सिंह, प्राचार्य दिलीप राम, प्राचार्य अवधविहारी महतो, मंच संचालक प्रणीत ठाकुर, प्राचार्य प्रेमचंद महतो, दिलीप सिंह, शतानन्द सिंह, रमेश महतो, पंकज कुमार, संजय कांत, राकेश कुमार सिंह, सतीश सिंह, अशोक राम, सुन्द्रिका राम, निर्मल सिंह, सुरेश सिंह, डॉ पूनम कुमारी, अनीता कुमारी, सुनेश्वर राम, देवराज राम सहित अनेक शिक्षाविद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दोनों शिक्षकों के योगदान को अविस्मरणीय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर : अमित शर्मा

No Previous Comments found.