जल जंगल और जमीन बचाओ संघर्ष समिति के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन के खिलाफ अंचल व प्रखंड कार्यालय किया घेराव

पलामू : जंगलों में गलत तरीके से किया हुआ पत्थर लीज को जल्द से जल्द कैंसिल हो सतबरवा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवारातु में स्थित  कोटेया, सतनी एवं लकड़ाही पहाड़ बचाव को लेकर जल जंगल जमीन संघर्ष समिति ने बचाव को लेकर सतबरवा अंचल व प्रखंड कार्यालय का घेराव और मिलकर मांग पत्र सौंपने को लेकर कई घंटे तक बाहर में प्रतीक्षा किया लेकिन  पदाधिकारी ने अपनी कुर्सी छोड़ कर बाहर नहीं आए।

आज का अध्यक्षता कर रहे  शिवराज सिंह की अध्यक्षता और संचालन करता समाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा जी ने किया । जिसमें सतबरवा प्रखंड के ग्राम रेवारातु, चपरना, धावाड़ीह, सेरंनदाग, बोहिता, कड़ादोहर सहित कई गांव के जनताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव जी शामिल हुए। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारे जीवान में उर्जा और वायु का भंडार है किसी भी परस्थिति में भू माफिया को यहां से खदेड़ना है।आज हमलोग मांग पत्र सौंप रहे हैं इतना से भी खनन विभाग नहीं सुनती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जल जंगल और जमीन बचाओ को लेकर प्रदर्शन अंचल कार्यालय में कर रहे थे

सभी ने पहाड़ बचाओ को लेकर प्रदर्शन करते हुए सतबरवा अंचल कार्यालय में पहुंचने का काम किया। जहां पर धरना प्रदर्शन आंदोलनकारी तकरीबन 3 घंटा धूप में बैठकर सतबरवा अंचल अधिकारी का ज्ञापन सौंपने के लिए इंतजार किए। साथ ही लोगों ने नारा लगाया कि पत्थर माफिया को भगाना है पहाड़ को बचाना है। वहीं लोगों ने सतबरवा अंचल अधिकारी का इंतजार करते-करते विवश होने के बाद उग्र होते हुए ब्लॉक परिसर के अंदर घुसने का प्रयास किया। जहां पर सतबरवा थाना के ASI संतोष कुमार साहू,ASI बसंत महतो,ASI सुधीर कुमार,ASI सुमन एक्का

हल्की चोटिल महिला कांस्टेबल सविता कुमारी, गीता कुमारी सहित अन्य जवानों ने पहाड़ बचाओ विरोध प्रदर्शनकार्यों को अपने स्तर से रोकने का कार्य किया। तभी प्रदर्शन कारी ने अंदर प्रवेश होने का प्रयास किया जिसे कि कुछ पुलिस कर्मी के भी हल्की छोटे आई  है।

 ग्रामीणों ने क्या बोला

ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी ज्ञापन सौंपने के लिए आए हैं मगर 3 घंटा बीत जाने के बावजूद भी अंचल अधिकारी मौके पर नहीं आए इसी के कारण हम सभी ब्लॉक के मेन दरवाजे अंदर प्रवेश किया। तब जाकर शिवराज सिंह व विधायक प्रतिनिधि सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव और कुछ महिलाओं के साथ सतबरवा सीईओ कृष्ण मुरारी तिर्की से मुलाकात कर झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपने का कार्य किए हैं।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक यादव, संदीप यादव, रामप्यारी सिंह, प्रवेश यादव, भीम सिंह, राजा सिंह, अंतू सिंह, गणेश सिंह, जितेंद्र सिंह, फुलेश्वर सिंह, विरेन्द्र सिंह, देवराज सिंह, रघु साव, लक्ष्मण राम, मनोहर सिंह, संदीप सिंह, सूबेदार मोची, बहादुर मोची, बिहारी भुईयां, अर्जुन सिंह, सियाराम सिंह, मुन्ना सिंह, भगत सिंह, कमलेश सिंह, पप्पू राम, प्रवेश सिंह, सुरेन्द्र भुईयां, जीतन मोची, कबूतरी देवी, गुज़री देवी, शान्ति देवी सुधवा कुंवर, शीला देवी, मानमती कुंवर, राजकीय देवी, चंद्रकलिया देवी, रजकलिया देवी  के साथ भारी संख्या में ग्रामीण जनता मौके पर उपस्थित थे।

रिपोर्टर : विक्रम यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.