लेस्लीगंज पुलिस ने महिला हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार गया जेल

पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार (कुंवर बांध) में हुई महिला हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि 1 अक्टूबर 2025 को अवधेश भुईयाँ के आवेदन पर लाखो देवी (35 वर्ष), पत्नी संजय भुईयाँ की हत्या के मामले में कांड संख्या 133/2025, धारा 103(1) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान में पता चला कि आरोपी संदीप कुमार (26 वर्ष), पिता स्व. प्रफुल राम, निवासी सांगबार ने प्रेम संबंध के विवाद में 30 सितंबर की रात लोढ़ा और चकला से सिर कुचलकर लाखो देवी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने मृतका का मोबाइल, खून लगे कपड़े और चादर छुपा दिए और फरार हो गया। पुलिस ने 8 अक्टूबर को संदीप को रांची रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मोबाइल, खून लगे कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद हुए। छापामारी दल में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, पु.अ.नि. विक्रम शील, राजू मांझी, स.अ.नि. अजय कुमार तथा लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड शामिल थे।

 रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.