मोतियाबिंद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किए गए सम्मानित

मेदिनीनगर : झारखंड में चार जिलों में अंधापन निवारण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सभी संस्थाओं को राज्य  अंधापन नियंत्रण समिति और साइट सेवर संस्था के द्वारा सदर अस्पताल रांची के सभागार में गुरुवार को सम्मानित किया गया. विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य अंधापन नियंत्रण पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार वह अन्य पदाधिकारी ने किया. कार्यक्रम में पलामू जिले में बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवी संस्था जन विकास ट्रस्ट के सचिव अजीत कुमार को सम्मानित किया गया. निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक अंधापन को दूर भगाने की दिशा में  पहल करने पर स्वयं सभी संस्था को अवार्ड दिया गया. इसके पूर्व अपने संबोधन में राज अंधापन नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार ने कहा कि मोतियाबिंद  सामूहिक प्रयास से ही दूर किया जा सकता है और लोगों को अंधापन से बचाया जा सकता है . सिविल सर्जन रांची डॉक्टर प्रभात को ने कहां की प्रत्येक सहिया दीदी ,आशा दीदी, आंगनबाड़ी सेविका और गांव में पदस्थापित स्वास्थ्यकर्मी के साथ सेवी संस्थाओ को सहयोग प्रदान करने पर बल दिया .साथ प्रत्येक जिले में जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग ,शिक्षा विभाग का आपसी समन्वय पर बल दिया. कार्यक्रम में झारखंड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर दीपक लकड़ा साइट सेवक के राज्य प्रभारी के सपना सोरेन राज्य समन्वयक देवाशीष पाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे . इसके पूर्व हजारीबाग के दिव्यांग बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया और दृष्टि के महत्व पर प्रकाश डाला .जन विकास ट्रस्ट के सचिव अजीत कुमार ने कहा कि पलामू उपायुक्त और सिविल सर्जन के द्वारा संस्था को हमेशा सहयोग प्रदान होता रहा है यही कारण है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर अंधापन को दूर भगाने की दिशा में संस्था लगातार कार्य कर रही है.

रिपोर्टर : अवध किशोर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.