सेल्फ स्टोर ग्रॉसरी मार्ट घर की दुकान का शुभारंभ

पलामू : नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल गेट के सामने बुधवार की शाम सेल्फ स्टोर ग्रॉसरी मार्ट  घर की दुकान का  शुभारंभ पूजा-अर्चना कर किया गया। स्टोर के प्रोपराइटर अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि इस स्टोर की खासियत यह है कि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे रोजमर्रा की सभी जरूरत की वस्तुएं आसानी से मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्टोर में फल, दूध, सब्जी, बिस्किट, टोमैटो सॉस, नमकीन, नूडल्स, डिटर्जेंट पाउडर समेत अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही बच्चों के पढ़ाई से जुड़ी सामग्री जैसे कॉपी, पेन, पेंसिल, बैग आदि भी यहां पर रखी गई हैं ताकि लोगों को किसी अन्य जगह जाने की जरूरत न पड़े। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 500 तक की खरीदारी करने पर पांच किलोमीटर तक होम डिलीवरी

सेवा भी शुरू की गई है। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों,व्यापारी वर्ग और युवाओं की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.