अफीम, पोस्ता एवं गांजा की खेती पर रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

पलामू : तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुंदु एवं कसमार में दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में अफीम, पोस्ता एवं गांजा की अवैध खेती पर रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां, पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं थाना के पुलिस जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी आनंद राम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अफीम, पोस्ता एवं गांजा की खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इसके दुष्परिणाम समाज और परिवार दोनों के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि ऐसे कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर कानून के तहत सख्त दंड का प्रावधान है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को अफीम और गांजा की जगह वैकल्पिक फसलों जैसे चावल, गेहूं, चना, सरसों, मसूर, ज्वार, सोयाबीन, मूंगफली, अरंडी, बाजरा और कटहल की खेती करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने नशा और अवैध खेती से दूर रहने तथा वैध एवं लाभदायक फसलों की खेती करने की शपथ ली। इस पहल से क्षेत्र में नशामुक्ति और वैकल्पिक खेती के प्रति नई सोच जागृत हुई।
रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा
No Previous Comments found.