नावा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने,सैकड़ों जरुरत मंद लोगों के बीच, किया कंबल वितरण
पलामू : जिला अंतर्गत नावा बाजार क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी,श्रीमती रेणु बाला ने क्षेत्र में ठंड की देखते हुए एवं क्षेत्र में लगातार पारा को गिरते हुए देख कर, प्रखंड क्षेत्र के बसना पंचायत अंतर्गत चचेरिया, बसना, प्रखंड मुख्यालय,नावा बाजार प्रांगण, के अलावा, चौक, चौराहे पर गरीब, असहाय,विकलांग मजदूर ,राजगीरों जैसे जरूरतमंद लोगों के बीच सैकड़ो कंबल वितरण किया,
मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि राजबली महरा,ऐई बिपुल कुमार, कनीय अभियंता संतोष कुमार रजक, मिन्हाज आलम,बीपीएम अभिमन्यु कुमार, रोजगार सेवक विघापति राम, रामाकांत तिवारी समेत कई प्रखंड कर्मी मौजूद थे।
रिपोर्टर : मिथिलेश
No Previous Comments found.