सरस्वती पूजा को लेकर कलाकारों में दिखा उत्साह, एक माह पहले से शुरू हुई प्रतिमा निर्माण की तैयारी

पलामू : सरस्वती पूजा नजदीक आते ही कारीगरों और कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा से लगभग एक महीने पहले ही कलाकार मां सरस्वती की प्रतिमाओं के निर्माण में जुट गए हैं। आकर्षक और भव्य डिजाइन देने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

पलामू जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। खासकर सतबरवा प्रखंड में इस समय प्रतिमा निर्माण का कार्य जोरों पर है। सतबरवा प्रखंड के खामडिह शिव मंदिर के पास कलाकारों द्वारा मां सरस्वती की सुंदर प्रतिमा बनाई जा रही है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
कारीगर हर एक प्रतिमा को अलग-अलग और अनोखे डिजाइन में सजाने में लगे हुए हैं। मां की प्रतिमा को आकर्षक रूप देने के लिए रंग-रोगन, साज-सज्जा और बारीक नक्काशी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलाकारों का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था और उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वे मां सरस्वती की प्रतिमा को सर्वोत्तम रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।

रिपोर्टर : विक्रम  यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.