स्वास्थ्य शिविर का भव्य शुभारंभ, कई बीमारियों की जांच व निःशुल्क दवा वितरण

पलामू :  नीलांबर–पीतांबरपुर प्रखंड में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी (प्रशिक्षु आईएएस) हिमांशु लाल,

निवर्तमान अंचल अधिकारी सुनील कुमार सिंह
 विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश दुबे, सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान आम लोगों की टीबी, मलेरिया, मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप (बीपी) सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में आयुष्मान भारत कार्ड एवं आभा कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया।
इसके अतिरिक्त दंत चिकित्सा, परिवार नियोजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी लोगों को प्रदान की गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी हिमांशु लाल ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की।
वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मानसिकता का विकास संभव है”, इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर इलाज बेहद आवश्यक है।
उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।


मौके पर पूर्वी जिला परिषद सदस्य विजय राम ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है जो की काफी निंदनीय है लेकिन मैं जनहित के लिए कार्यक्रम में शामिल रहा 

कार्यक्रम में सीआई रणविजय ठाकुर, बच्चन ठाकुर कामेश यादव बिमलेश पाण्डेय
डॉ.अरुण मोहंती, डॉ. अंजुम इकबाल, डॉक्टर श्वेता कुमारी
प्रखंड प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, विनीत कुमार, मोहम्मद यूसुफ अंसारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.