जल जीवन मिशन अंतर्गत “जल सेवा आकलन” को लेकर डीसी ने संबंधितों संग बैठक की
पलामू : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पलामू अंतर्गत "जल सेवा आंकलन"के संदर्भ में वर्चुअल बैठक आयोजित किया गया।एनआईसी सभागार में आयोजित इस बैठक में बताया गया कि विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में पलामू अंतर्गत कुल 19 पंचायतों में जल सेवा आकलन का कार्य किया जाना है।इस दौरान बैठक में मौजूद सभी प्रतिभागियों को जल सेवा आंकलन की पूरी पक्रिया से अवगत कराया गया।बैठक में वर्चुअल मोड में संबंधित प्रखण्ड के विकास पदाधिकारी पदाधिकारी,पंचायत सचिव,मुखिया,सहायक अभियंता,कनीय अभियंता जुड़े रहे जबकि एनआईसी के सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता,आईईसी जिला समन्वयक आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मिथिलेश विश्वकर्मा

No Previous Comments found.