जन विकास ट्रस्ट की पहल: मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सैकड़ों मरीजों को कंबल व निःशुल्क सामग्री वितरण
पलामू : जन विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में मोतियाबिंद आंख ऑपरेशन के बाद सैकड़ों मरीजों के बीच कंबल वितरण किया गया। साथ ही सभी लाभार्थियों को निःशुल्क आंख में डालने वाला ड्रॉप, चश्मा एवं आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि समाजसेवी गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह एवं राजू तिर्की रहे। उन्होंने मरीजों के बीच स्वयं कंबल वितरण किया और कहा कि “जन विकास ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। आंखों की रोशनी लौटने के बाद जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल देना मानवता की सच्ची सेवा है। समाज के हर सक्षम व्यक्ति को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।” उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी राजू तिर्की, प्रवीण सिंह, तारकेश्वर पासवान, पवन सोनी, दीपक सोनी, चंदन कुमार, शुभम सिंह, प्रिंस सिंह, आकाश सिंह, गौतम सिंह, रवि सिंह, मनीष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा अस्पताल के कई कर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और मरीजों की सुविधा में सहयोग किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि “जन विकास ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य और राहत पहुंचाना है। मोतियाबिंद जैसे रोग में सही समय पर इलाज से लोगों की जिंदगी बदल जाती है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को जरूरी दवाएं, ड्रॉप, चश्मा और ठंड के मौसम में कंबल देना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और राहत वितरण कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में मरीजों और उनके परिजनों ने जन विकास ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया और इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
रिपोर्टर : अवध किशोर राय
No Previous Comments found.