तरहसी पुलिस को बड़ी सफलता, अपहृता सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पलामू :  जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तरहसी थाना कांड संख्या 118/25, दिनांक 08/12/25, धारा 96/3(5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज मामले में अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए तरहसी थाना पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना एवं स्थानीय स्तर पर पूछताछ के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस ने अपहृता को सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद अपहृता को आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया तथा परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
पुलिस ने इस कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त सूचन भुईयां उर्फ मलिंगा, पिता मुशन भुईयां, ग्राम पंचायत कसमार, थाना तरहसी, जिला पलामू को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.