सेवती डाक बंगला के पास तेज रफ्तार बाइक गलत साइड जाकर कार से टकरायी, चालक की हालत चिंताजनक
पलामू : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सेवती डाक बंगला के पास बुधवार दोपहर एक बजे तेज रफ्तार बाइक (जेएच03एपी4639) गलत साइड जाकर एक कार (जेएच12एन6952) से टकरा गयी। जोरदार टक्कर से बाइक चालक की हालत गंभीर हो गयी। बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए पहले पीएचसी में लाया गया, जहां से उसे एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पांकी विधायक डा. शशिभूषण मेहता ने युवक को इलाज के लिए भेजने में मदद की। युवक की पहचान नहीं हो पायी है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक पांकी क्षेत्र का रहने वाला है। पहचान के लिए पांकी थाना प्रभारी को युवक और मोटरसाइकिल की तस्वीर भेजी गयी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक पदमा की ओर से आ रहा था, जबकि कार बेदानी की ओर से आ रही थी। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
इधर, एमएमसीएच में इलाज कर रहे डाक्टर के अनुसार युवक को ऑक्सीजन पर रखा गया है। उसकी हालत काफी गंभीर है।
रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा

No Previous Comments found.