गणतंत्र दिवस पर झारखंड राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह आयोजित
पलामू - गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड चैनपुर के सभागार में झारखंड राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशासन द्वारा किया गया, जिसमें झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार दास ने की,जबकि प्रखंड प्रमुख सहित प्रखंड के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर झारखंड राज्य आंदोलनकारियों की एक विशेष सभा आयोजित की गई,जिसमें सभी आंदोलनकारियों को माला, अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। राज्य निर्माण के संघर्ष में विशेष योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड राज्य आंदोलनकारी जिला अध्यक्ष श्री देवराज शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवराज शर्मा,अरुण दुबे,दौड़ क्रिकेटर बालकृष्ण उरांव,जमालुद्दीन,राजू प्रजापति,विकास कुमार,प्रखंड के जीपीएस श्री सूर्यदेव राम पटेल सहित बड़ी संख्या में झारखंड राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बलिदान और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
रिपोर्टर - अमित शर्मा


No Previous Comments found.