अमानत नदी से अवैध बालू परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
तरहसी : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरा गांव में बुधवार को अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे अमानत नदी से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का एक महिंद्रा ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू ढोते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को सूचना मिली थी कि सोनपुरा स्थित अमानत नदी से अवैध बालू का उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक और वहां मौजूद मजदूर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि जब्त ट्रैक्टर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना लाया है और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि मामले की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है, ताकि नियमानुसार अग्रसर कार्रवाई की जा सके।
रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा


No Previous Comments found.