अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, लगभग 09 एकड़ में लगी फसल विनष्ट
पलामू : पलामू जिला में मादक पदार्थों की अवैध खेती एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया है।
इसी क्रम में छतरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत – हुटूगदाग में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए लगभग 04 एकड़ भूमि में लगी अवैध अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलवाकर एवं अन्य माध्यमों से पूर्णतः विनष्ट किया गया।
वहीं नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायबार एवं नवीगढ़ में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में लगभग 05 एकड़ भूमि में लगी अवैध अफीम की खेती को ट्रैक्टर एवं पुलिसकर्मियों के सहयोग से नष्ट किया गया।
उक्त कार्रवाई के दौरान संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती एवं कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध अफीम अथवा अन्य मादक पदार्थों की खेती अथवा तस्करी की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्टर : मिथिलेश


No Previous Comments found.