करार पंचायत में CCL कैंप का आयोजन, सखी मंडल की दीदियों को मिला ₹19.5लाख ऋण की स्वीकृति

पलामू :   ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत संचालित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में सखी मंडल की दीदियों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत पूर्वी पांकी CLF में CCL कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा। कैंप में SBI बैंक के ऋण प्रबंधक अनूप केरकेटा,JSLPS से BPO FI मनीषा मैडम,सामुदायिक समन्वयक धीरज कुमार, बैंक सखी फूलमती कुमारी  सहित करार पंचायत के विभिन्न सखी मंडलों की दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दीदियों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण प्रक्रिया, वित्तीय अनुशासन एवं आजीविका से जुड़े विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। CCL कैंप के दौरान सखी मंडल की दीदियों द्वारा प्रस्तुत ₹19.5 लाख के ऋण आवेदन फॉर्म को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे क्षेत्र की महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। ऋण स्वीकृति से दीदियों को कृषि, पशुपालन, छोटे व्यवसाय एवं अन्य स्वरोजगार गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि JSLPS के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस तरह के कैंप न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी से सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

रिपोर्टर : अमित शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.