पांकी में 7 एकड़ वन भूमि पर लगी अवैध अफीम/पोस्ता की खेती नष्ट, प्राथमिकी दर्ज

पांकी : पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुंडरू एवं अंदाग के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त अभियान चलाकर करीब 7 एकड़ में लगी अवैध फसल को पूरी तरह विनष्ट कर दिया गया।

इस विशेष विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी, ताल पिकेट के पदाधिकारी, थाना एवं पिकेट के जवानों के साथ-साथ वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जंगली क्षेत्र में पहुंचकर टीम ने अवैध रूप से उगाई गई अफीम/पोस्ता की फसल को नष्ट किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस अवैध खेती में संलिप्त लोगों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

रिपोर्टर : अमित शर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.