पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 6 हजार घूस लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार
पलामू : भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एसीबी की पलामू टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के एक रोजगार सेवक को 6 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार रोजगार सेवक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो छतरपुर प्रखंड की सिलदागा पंचायत में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने गोगो दीदी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक लाभुक से 6 हजार रुपये की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले मामले का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से पूरे प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और सरकारी कर्मियों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
रिपोर्टर : विक्रम यादव


No Previous Comments found.