सतबरवा में कुत्ता काटने से चार घायल, दो छात्राएं भी शिकार
सतबरवा- प्रखंड मुख्यालय कस्बा सतबरवा में शनिवार को कुत्ता काटने की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो छात्राएं, एक बच्चा और 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता विश्वनाथ प्रसाद शामिल हैं।
घटना के बाद सभी पीड़ितों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज का इंजेक्शन दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि एक बच्चा, एक युवक तथा दो छात्राओं को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया है। जीएनएम पूजा कुमारी और एएनएम कांति भारती द्वारा सभी को एंटी रेबीज की सूई दी गई।
बताया जाता है कि प्रस्तावित कन्या उच्च विद्यालय-मेलाटांड़ से परीक्षा देकर लौट रही दो छात्राएं एक दुकान पर गोलगप्पा खा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने दोनों के पैर में काट लिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
संवाददाता - साजन अंसारी


No Previous Comments found.