होली महापर्व को लेकर शांति समिति का बैठक हुई सम्पन्न
पलामू - जिला के तरहसी थाना परिसर में आगामी होली पर्व 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी आनंद राम ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ संपन्न कराना था। थाना प्रभारी आनंद राम ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, जिसे सभी वर्गों के लोग मिलजुल कर मनाते हैं। उन्होंने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करने की अपील की। साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहने की बात कही और सभी से प्रशासन को सहयोग देने का आग्रह किया। बैठक में अंचल निरीक्षक,तरहसी प्रखंड प्रमुख श्रीश्ता भूईया,उदयपुरा वन पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार पांडेय,उज्ज्वल पांडेय,विधायक प्रतिनिधि परमेश्वर साहू,अनिल सिंह तरहसी सहित थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है तथा इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक के अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
रिपोर्टर - सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा


No Previous Comments found.