होली महापर्व को लेकर शांति समिति के बैठक हुई संपन्न

पलामू : रंगों के पावन पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मनातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विक्की कुमार ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर त्योहार को भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विक्की कुमार ने कहा कि होली आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही असामाजिक तत्वों को माहौल बिगाड़ने का अवसर दें। उन्होंने कहा कि होली के दिन जबरन रंग लगाने, हुड़दंग करने, शराब पीकर उत्पात मचाने तथा डीजे पर अश्लील गीत बजाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, बिसूत्री  अध्यक्ष सह मंझोली मुखिया उमेश प्रसाद साहू, रंगेया मुखिया कुसमी देवी, नौडीहा मुखिया बंधु भुइयां,कनिय अभियंता नविन कुमार निरज, शूकेश्वर गिरी, विशुनदेव यादव, थाना प्रभारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांव और मोहल्लों में लोगों को जागरूक करें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत थाना को सूचना दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के सहयोग से ही शांतिपूर्ण त्योहार संभव है। बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपने विचार रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल गले लगाया एवं अग्रिम होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.