सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल में स्कॉर्पियो और कार में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

पलामू : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलपोल में स्कॉर्पियो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि इस भीषण हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टर - साजन अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.