एनएच-39 का काम पूरा किए बिना टोल वसूली पर भड़के विवेकानंद त्रिपाठी, कहा—आम जनता के साथ अन्याय
पलामू : एनएच-39 सड़क का निर्माण कार्य पूरा किए बिना टोल वसूली शुरू करने पर इंटक प्रदेश सचिव सह कांग्रेसी नेता विवेकानंद त्रिपाठी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि एनएचआई द्वारा लहल्हे से पोखराहा तक मात्र तीन किलोमीटर सड़क बनाकर दुबियाखाड़ टोल से उगाही शुरू कर दी गई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होगी।
विवेकानंद त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूर्वी क्षेत्र खासकर लहल्हे तक के निवासियों से एनएच-39 सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही टोल लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सड़क से प्रतिदिन जिला मुख्यालय आने-जाने वाले मजदूरों और किसानों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर यह कैसा पैमाना है कि मात्र तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कर पूरे मार्ग का टोल आम जनता से वसूला जा रहा है। इसके लिए जिम्मेदार कौन है, यह भी स्पष्ट होना चाहिए।
मौके पर मौजूद लोगों ने भी एनएचआई द्वारा प्रस्तावित टोल वसूली को तत्काल रोकने की मांग की। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक टोल वसूली नहीं की जानी चाहिए।
रिपोर्टर : बिक्रम यादव

No Previous Comments found.