पंचायत वीएलई की लापरवाही पर कार्रवाई, निजी सीएसपी केंद्र सील
सतबरवा : सतबरवा प्रखंड में पंचायत वीएलई पंकज कुमार गुप्ता को अपने दायित्वों में लापरवाही बरतते हुए निजी ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) चलाते हुए पकड़ा गया। औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं ब्लॉक इंचार्ज उत्कर्ष पांडेय ने उन्हें पंचायत कार्यों की अनदेखी करते पाया।
मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने पंकज कुमार गुप्ता के निजी ग्राहक सेवा केंद्र को सील कर दिया। सील किए गए केंद्र का सीएसपी कोड 1CSC2178 बताया गया है।
बीडीओ उत्कर्ष पांडेय ने कहा कि पंचायत वीएलई का कार्य ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। यदि कोई वीएलई अपने कर्तव्यों में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : साजन अंसारी

No Previous Comments found.