ईद पर्व के शुभ अवसर पर झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पहुंचे
पलामू - जिले के तरहसी प्रखंड के छकनाड़ीह गांव में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सेलारी पंचायत की मुखिया जहान आरा, उनके पति नयूम अंसारी तथा स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक तरीके से पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गांव में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। ईद जैसे पवित्र पर्व पर सभी समुदायों के लोगों की उपस्थिति ने क्षेत्र में आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने मंत्री से क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की और अपनी अपेक्षाएं रखीं।
मौके पर बालेश्वरी पांडे, विजय शर्मा, संजय महतो, कौशल शर्मा, करण शर्मा, रामजन्म विश्वकर्मा, प्रदीप महतो, बबलू अंसारी, दिलीप शर्मा और सतीश शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मंत्री का स्वागत किया और ईद की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ईद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और क्षेत्र में शांति एवं विकास की कामना की।
तरहसी से सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा कि रिपोर्ट

No Previous Comments found.