रामनवमी महापर्व को लेकर रखे रोड पर मटेरियल तथा अतिक्रमण को लेकर दिए कई निर्देश
पलामू - जिले के तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने निरीक्षण के दौरान संबंधित पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पूरे जुलूस मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्ग में रखे गए अवरोधक सामग्री को तत्काल हटाने का निर्देश दिया, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की संभावना न रहे। साथ ही, सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी चिन्हित करते हुए उसे हटाने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर उन्होंने पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से अपील की कि सभी मिल-जुलकर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने पर भी जोर दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वे सभी निर्देशों का पालन करेंगे और रामनवमी पर्व को सफल एवं शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग करेंगे।
रिपोर्टर - सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा
No Previous Comments found.