रामनवमी महापर्व को लेकर तरहसी थाना प्रभारी ने निकाला फ्लैग मार्च

तरहसी : रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से तरहसी थाना प्रभारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च की शुरुआत तरहसी थाना परिसर से की गई, जिसमें पाटन इंस्पेक्टर सुरेश मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मार्च थाना से निकलकर मंगल पांडे चौक, परशुराम चौक, सेवती, श्रीकेदाल पाठक पगार, मझगावां तथा झालखंडी मंदिर होते हुए पुनः थाना परिसर में आकर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में पुलिस बल मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस दौरान पुलिस बल ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में विश्वास पैदा करना और असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.