लेस्लीगंज में रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च, शांति का संदेश

लेस्लीगंज : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लेस्लीगंज थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे।

फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कोर्ट खास, गांधी चौक, ढेला, मुख्य बाजार सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई, साथ ही आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी जगाया गया।
पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। इस फ्लैग मार्च में एस आई विक्रमशिल, राजू मांझी एस एन शर्मा अजय  कुमार रामानंद प्रसाद जितेंद्र कुमार बृजमोहन सिंह शशि रंजन पांडे के अलावा थाना के दर्जनों  पुलिस बल शामिल थे।

रिपोर्टर : अवध किशोर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.