यज्ञ से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो जाता है – रुद्र शुक्ला
नीलांबर पीतांबरपुर : प्रखंड अंतर्गत पैतृक ग्राम कमलकेड़िया में आयोजित श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ का शुभारंभ पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं युवा नेता रुद्र शुक्ला ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर पूजा समिति द्वारा रुद्र शुक्ला का माला पहनाकर एवं चुनरी देकर भव्य स्वागत और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुद्र शुक्ला ने कहा कि अपने पैतृक गांव में इस पवित्र यज्ञ का शुभारंभ करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इसके लिए पूजा समिति एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजनों से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो जाता है और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए क्षेत्र सहित पूरे पांकी विधानसभा में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।साथ ही रुद्र शुक्ला ने यह भी कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित यह यज्ञ और भी विशेष हो जाता है। कमलकेड़िया ग्राम में हर वर्ष इस यज्ञ का आयोजन होता है, जो सामाजिक और धार्मिक एकता का संदेश देता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश तिवारी, आशीष भारद्वाज, मधुकर शुक्ला, अभिषेक तिवारी, अजीत तिवारी, परितोष पांडेय, पिंटू पांडेय, राजन पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं, आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक शुक्ला, रामाशीष शुक्ला, कौशल शुक्ला, दुदुन शुक्ला, रिंकू उपाध्याय, देव बबलू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
रिपोर्टर : अवध किशोर

No Previous Comments found.