रामनवमी पूजा में भगवान राम की भक्ति से मिलती है अपार शक्ति - रुद्र शुक्ला

तरहसी : पांकी विधान सभा क्षेत्र के तरहसी प्रखण्ड मुख्यालय के बेदानी मोड परशुराम चौक मंदिर के पास बेदानी नवयुवक संघ के द्वारा सम्मान समारोह रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाला गया जिसका मंच संचालन श्री विजय तिवारी जी और श्री परितोष पांडे जी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रत्याशी पांकी  विधानसभा क्षेत्र श्री रूद्र शुक्ला जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि लोगों को बेदानी नवयुवक संघ के द्वारा तलवार ,अंग वस्त्र माला पहना कर स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी श्री रुद्र शुक्ला ने कहा कि रामनवमी पूजा में भगवान राम की पूजा से मिलती है अपार शक्ति साथ ही तरहसी प्रखण्ड सहित पूरे  पांकी विधान सभा क्षेत्र पर भगवान राम  की कृपा बनी रहे साथ ही इस सम्मान  देने के लिए पूरी कमिटी का दिल से आभार व्यक्त किया।
सभी सनातनियों के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उदयपुर वन पंचायत के मुखिया प्रवीण पाण्डेय  जी ,तरहसी विश्व हिंदू प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण पांडे जी ,समाजसेवी मनीष पांडे जी,उदयपुर वन पंचायत के भूतपूर्व मुखिया महेंद्र पासवान जी, इसके साथ ही उदयपुर वन पंचायत के भूतपूर्व मुखिया स्वर्गीय महेंद्र पासवान जी के पुत्र मुकेश जी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिथिलेश पांडे जी के द्वारा दिखाया गया लाठी का कर्तव्य रहा।
इस कार्यक्रम के संरक्षक एवं गार्जियन अपने देखरेख में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिनका महत्वपूर्ण योगदान रहा  श्री बागेश्वर पांडे जी ,श्री रामधनी पांडे जी,शिक्षक श्री रामधनी पांडे जी  शिक्षक ,श्री राजेंद्र पांडे जी शिक्षक,श्री रामेश्वर पांडे जी,श्री आरस पांडे जी ,अरुण पांडे जी,राजेंद्र पांडे जी,दिनेश पांडे जी, संजय पांडे जी श्री आशुतोष मिश्रा जी,आलोक पांडे जी ,उज्जवल पांडे जी, नवीन पांडे जी ,मिथिलेश पांडे जी,राकेश पांडे जी का महत्वपूर्ण भूमिका रहा

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.