रामनवमी पर तरहसी में भव्य झांकी शोभा यात्रा का हुआ सम्मान
पलामू : जिले के तरहसी प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य झांकी शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रत्याशी पांकी विधानसभा क्षेत्र श्री रुद्र शुक्ला उपस्थित रहे। उपस्थित बीजेपी के महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता समाजसेवी अनुज गुप्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान रामनवमी पूजा कमिटी के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सचिव दिलीप पांडे कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद रूप कोषाध्यक्ष राजकमल प्रसाद ने सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथियो को पारंपरिक रूप से पगड़ी एवं अंगवस्त्र बांधकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त कर रुद्र शुक्ला ने समिति के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम एवं माता रानी से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद सदैव तरहसी प्रखंड एवं पांकी विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों पर बना रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मौके पर उपस्थित उदयपुरा वन पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार पांडे , श्री उज्जवल पाण्डेय, श्री रौशन पाण्डेय, श्री चन्द्र देव पासवान, संदीप मिश्रा एवं श्री कमलदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भव्य एवं आकर्षक झांकी शोभा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में रुद्र शुक्ला ने शोभा यात्रा के सफल आयोजन एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए पूजा कमिटी के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। रामनवमी के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार कर दिया।
रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा

No Previous Comments found.