रामनवमी पर माँ झालखंडी में भव्य आयोजन, 14 झांकियां व 33 महाबीरी जुलूस शामिल
पलामू : रामनवमी के पावन अवसर पर माँ झालखंडी मंदिर परिसर में नवमी के दिन भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 14 आकर्षक झांकियां एवं 33 महाबीरी झंडा जुलूस पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी झांकियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों को भक्तिमय माहौल में बना दिया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष अमुक प्रियदर्शी, सचिव अनुज कुमार सिंह एवं अन्य सदस्यों ने झाकियों का स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान समिति द्वारा झांकियों का प्रतिनिधित्व कर रहे अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों को पगड़ी, अंगवस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को सहेजते हुए समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में देर शाम तक भक्ति गीतों और जयकारों के बीच उत्सव का माहौल बना रहा।
रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा

No Previous Comments found.