शिव मंदिर से निकली शोभा यात्रा, परशुराम चौक तक गूंजा जय श्रीराम

पलामू :  रामनवमी के पावन अवसर पर तरहसी मुख्य बाजार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य झांकी सह सम्मान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तरहसी शिव मंदिर से निकली आकर्षक झांकी शोभा यात्रा के साथ हुई, जो पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए परशुराम चौक तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता एवं समाजसेवी अनुप गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव दिलीप पांडेय, कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद एवं उप कोषाध्यक्ष राजकमल प्रसाद ने सामूहिक रूप से अतिथियों को पगड़ी बांधकर, अंगवस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में रुद्र शुक्ला ने समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्रीराम एवं माता रानी से क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद सदैव तरहसी प्रखंड एवं पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोगों पर बना रहे। मौके तरहसी पक्षमी जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह, राजेश सिंह समाजसेवी मनीष पांडेय, अमित पांडेय, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से भव्य एवं आकर्षक झांकी का सफल आयोजन किया गया।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.