तरहसी में रामनवमी पर भव्य झांकी जुलूस, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

तरहसी : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत तरहसी महावीर मंदिर में रामनवमी महापर्व के अवसर पर नवमी के दिन भव्य झांकी जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़े और डीजे की धुनों के बीच निकले इस जुलूस ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। जुलूस की शुरुआत महावीर मंदिर से हुई, जो शिव मंदिर (बेदानी मोड़) होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुआ।

झांकी में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान सहित कई आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किए गए। इन झांकियों को देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। धार्मिक गीतों और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में तरहसी पश्चिमी क्षेत्र के जिला पार्षद कृष्ण मुरारी सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ युवा समाजसेवी राजेश सिंह, राजा विक्रम सिंह, मनीष पांडे, लवली गुप्ता, रुद्र शुक्ला, मुकेश पासवान और अमित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पूजा समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव दिलीप पांडे, कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद एवं उपाध्यक्ष राजकमल प्रसाद ने सभी अतिथियों को पगड़ी बांधकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों—सत्य, मर्यादा और धर्म—पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम अपने पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस मौके पर संरक्षक चंद्रदेव पासवान, उमेश पांडेय, संजय पांडेय, विनोद यादव, संजय यादव, उज्जवल पांडे, संजय साव, मनोज साव, सोनू गुप्ता, शिवकुमार प्रसाद, सरवन प्रसाद, प्रभु सोनी, सरयू सोनी, अवधेश यादव, उमेश यादव, राजेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में क्षेत्रवासियों का उत्साह देखने लायक रहा।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.