तरहसी में ओबीसी कर्मचारी पदाधिकारी महासंघ की बैठक, 27% आरक्षण की मांग

पलामू : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पकरी स्थित मध्य विद्यालय पकरी में दिनांक 29 मार्च 2026 को ओबीसी कर्मचारी पदाधिकारी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27% आरक्षण की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र ठाकुर, राज्य महासचिव श्री श्याम देव मेहता, जिला महासचिव श्री मनोज कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद, डीडीओ अरुण कुमार प्रजापति एवं सुरेंद्र सर उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनके उचित प्रतिनिधित्व के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री बशिष्ठ प्रसाद ने की, जबकि मंच का संचालन कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश्वर मेहता द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार जल्द ही 27% आरक्षण की मांग को पूरा नहीं करती है, तो महासंघ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।
इस अवसर पर तरहसी, मनातू, नीलांबर-पीतांबरपुर, पांकी एवं मेदिनीनगर प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में मध्य विद्यालय पकरी के प्रधानाध्यापक श्री मनीष चंद्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। बैठक शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.