दोषियों को फांसी की सजा मिले-लवली गुप्ता।

पलामू - भाजपा महिला मोर्चा ने सौपा  उपायुक्त को विज्ञप्ति आज पलामू भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में समाहरणालय परिसर के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा  की बहनों ने कार्यक्रम में शिरकत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री पूर्व जिला पार्षद श्रीमती डा.लवली गुप्ता ने कहा कि- झारखंड  प्रदेश महिला उत्पीड़न, बहन बेटियों के बलात्कार,अपहरण,नृशंस हत्या का केंद्र  बन चुका है। हेमंत सरकार के पिछले 6 वर्षों का  रिकॉर्ड बहन बेटियों के खून से लथपथ है। कभी रूपा तिर्की जैसी होनहार आदिवासी बेटी दरोगा की हत्या, संध्या टोपनो की हत्या, चलती कार में बेटियों का अपहरण के बाद रेप,पुलिस गेस्ट हाउस में दुष्कर्म जैसी हजारों वारदातों ने राज्य को कलंकित किया है। सरकारी आंकड़ों में महिला उत्पीड़न,बलात्कार की दर्ज मुकदमे दिल को दहलाने वाले हैं। प्रतिवर्ष लगभग 6 हजार मुकदमे बलात्कार,दुष्कर्म हत्या की दर्ज हुई है ।विगत 24 मार्च की हजारीबाग के कुसुंबा गांव की घटना शर्मसार करने वाली है ‌। जब पूरा प्रदेश रामनवमी, नवरात्रि मना रहा  था । इसी बीच एक मासूम 12 वर्षीया बेटी जो मंगलवारी जुलूस को देखने के लिए गई थी, अपराधियों ने उसका अपहरण किया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी नृशंस हत्या भी कर दी। इतना ही नहीं हत्यारों ने दरिंदगी की पराकाष्ठा पार कर दी। बेटी की क्षत विक्षत लाश जब झाड़ी में मिली तो उसके दोनों आंख निकाले हुए थे,जीभ कटी हुई और दांत टूटे हुए मिले।

इस हृदय बिदारक घटना पर पुलिस , प्रशासन की संवेदनहीनता अत्यंत निंदनीय है। चार दिनों तक जिला स्तर का कोई पदाधिकारी ने गरीब परिवार की सुध नहीं ली। घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़  से बाहर हैं। पीड़ित गरीब परिवार शोक ग्रस्त एवं दहशत में जीने को मजबूर है। सरकार बेशर्म बनी हुई है। अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ऐसा लगता है कि झारखंड में  बेटी के रूप ने जन्म लेना एक अभिशाप हो गया ।राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था से हम स चिंतित हैं चिंतित है।एक महिला डीजीपी के रहते भी महिलाएं,बहन बेटियां असुरक्षित हों,आदिवासी समाज के मुख्यमंत्री के  शासन में राज्य का आदिवासी दलित प्रताड़ित हो तो फिर राज्य में ऐसी सरकार का क्या औचित्य?
 आज धरना प्रदर्शन के माध्यम से कुंभकर्णी निद्रा में सोई सरकार को जगाना चाहती हूं ।साथ ही अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी ,फांसी की सजा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करते हैं । भाजपा नेत्री रूप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं यह मांग करती हूं कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा  मिले,परिवार के मुखिया,मजदूर पिता को सरकारी 
 नौकरी मिले, और राज्य सरकार 50 लाख रुपए  की सहायता भी दे। मौके पर जिला मंत्री मंजू गुप्ता, पिंकी विश्वकर्मा, शोभा देवी  सरिता देवी, रेखा गुप्ता, रिया गुप्ता,रिता देवी ,रेवती कुमारी सहित आदि बहने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर निरंकुश सरकार के प्रति विरोध जताई।

रिपोर्टर - अमित शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.