प्रखंड स्तरीय अंबेडकर जयंती भव्य रूप से मनाने के लिए बैठक सम्पन्न
पलामू - नीलांबर-पितांबरपुर (पलामू) रविदास महासभा द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम के रूप में भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। यह आयोजन नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आयोजित बैठक में जयंती समारोह को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शोभायात्रा के लिए रूट चार्ट भी तय किया गया, जिसके तहत यात्रा प्रखंड के विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह एवं आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। स्थानीय कलाकारों की भागीदारी से कार्यक्रम को और भी खास बनाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती को भव्य स्वरूप दिया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
रिपोर्टर - अवध किशोर राय


No Previous Comments found.