खोया मोबाइल मिलने पर युवक ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार
पलामू : गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिखही निवासी राहुल चौधरी (पिता- सुकुल चौधरी) का लगभग तीन माह पूर्व खोया हुआ मोबाइल पुलिस की तत्परता से बरामद कर लिया गया। इस संबंध में राहुल चौधरी ने बताया कि उनका मोबाइल करीब तीन महीने पहले कहीं गुम हो गया था, जिसके बाद उन्होंने डंडा थाना में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई थी।
आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और मोबाइल का लोकेशन ट्रैक कर उसे बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद दिनांक 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार के द्वारा राहुल चौधरी को उनका मोबाइल सौंप दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर राहुल चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की मेहनत और सक्रियता के कारण यह संभव हो सका। उन्होंने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि आम लोगों की मदद के लिए पुलिस की यह पहल काफी सराहनीय है। राहुल चौधरी ने मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य के लिए पुलिस की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से आम जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और मजबूत होता है।
रिपोर्टर - सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा


No Previous Comments found.