पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार,भेजा गया जेल
पलामू : पलामू जिले के मनातू थाना कांड संख्या 48/2023 से जुड़े चर्चित हत्या मामले में पुलिस को सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के बेलवाटांड गांव निवासी आरोपी कामेश्वर सिंह 30 वर्ष को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुटिल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई। यह मामला अक्टूबर 2023 का है, जब मनातू थाना में रामस्वरूप सिंह द्वारा एक आवेदन दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 10 अक्टूबर 2023 की रात उनकी बहन चिंता देवी उम्र 30 वर्ष की हत्या उसके पति कामेश्वर सिंह और उसकी दूसरी पत्नी सरस्वती देवी ने मिलकर कर दी। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया था।
वादी ने यह भी बताया था कि कामेश्वर सिंह अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था और उसने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से पारिवारिक विवाद और बढ़ गया था। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह परिजनों को मिली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
मामले में एक अहम गवाह मृतका की 12 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी है, जिसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता और सौतेली मां ने मिलकर उसकी मां की हत्या की और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया।
रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा


No Previous Comments found.