मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में सकेंद्र उर्फ सिकंदर राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
पलामू - जिले के तरहसी थाना कांड संख्या 97/25 दिनांक 23 अक्टूबर 2025 से जुड़े मामले में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सकेंद्र कुमार उर्फ सिकंदर राम (उम्र 36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्राम नावाडीह, थाना तरहसी का निवासी है, जिसके पिता का नाम जतपत भुइंया उर्फ रामपत राम बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मारपीट करने तथा छेड़छाड़ करने जैसे गंभीर आरोपों के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं—126(2), 115(2), 117(2), 118(2), 74, 303(2), 352, 351(2) एवं 3(5)—के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से अपराध पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी।
सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा कि रिपोर्ट


No Previous Comments found.