व्यकतित्व निर्माण होना सर्वोपरि : सचिदानंद

पलामू - नीलांबर-पीतांबरपुर : प्रखंड स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में कोटखास में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में एक दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। वही भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रकाश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए बच्चे को प्रमाण पत्र दिया गया | कार्यक्रम में  शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे उप जोन समन्वयक सच्चिदानंद तिवारी  और जिला समन्वक  उपेंद्र मिश्राके नेतृत्व में किया गया। महायज्ञ के दौरान विद्यार्थियों को विद्यारंभ संस्कार कराया गया |  शिक्षा और विद्या के वास्तविक अंतर को विस्तारपूर्वक समझाया गया। वक्ताओं ने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना शिक्षा नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त व्यक्तित्व का निर्माण ही सच्ची विद्या है।

इस अवसर पर व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों एवं जीवन में संस्कारों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही प्रखंड समन्वय समिति का पुर्णगठन किया गया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विद्यालय के बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया।दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों में कलश पूजन, हवन एवं संध्या कालीन दीप महायज्ञ आकर्षण का केंद्र रहा। शाम पांच बजे आयोजित दीप महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर बुराइयों को त्यागने और सद्गुणों को अपनाने का संकल्प लिया।आचार्यों ने  युग निर्माण योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव में देवत्व के जागरण और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए गायत्री महामंत्र का घर-घर प्रसारण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती समस्याओं का मूल कारण दूषित चिंतन है, जिसे केवल सद्विचार और संस्कारों के माध्यम से ही समाप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम में सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अजीत तिवारी, केंद्रीय पदाधिकारी राम प्रकाश, बालकेश पासवान, मँदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, नीरज प्रसाद, ओम प्रकाश, संदीप प्रसाद जयराम तिवारी, गायत्री परिवार के देवेंद्र वर्मा, सरिता मेहता, जया देवी, बजरंगी मेहता, मुख्य पुजारी सुभाष मिश्रा, भोलू मिश्रा आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.

रिपोर्टर - अवध किशोर राय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.